महिला दारोगा ने लगाया अपने सहकर्मी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां पुलिस के एक सिपाही पर अपनी सहकर्मी महिला दारोगा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। महिला दारोगा की शिकायत पर पुलिस ने देहरादून के पटेल नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया है, और आरोपी सिपाही से बयान लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला दारोगा का बयान जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज किया जाएगा।

महिला दारोगा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका हाल ही में पर्वतीय जिले से मैदानी जिले में तबादला हुआ था। एक दिन ड्यूटी पर देर से पहुंचने के बाद उसे अधिकारियों से स्पष्टीकरण देना पड़ा, जिसके बाद उसने होटल में रुकने का निर्णय लिया, ताकि वह अगले दिन समय पर ड्यूटी पर पहुंच सके, क्योंकि उसका घर ड्यूटी स्थल से बहुत दूर था। महिला ने आरोप लगाया कि वह दिनभर आरोपी सिपाही के साथ काम करती थी, और उसने ही उसे होटल में कमरा बुक करने का कहा। जब ड्यूटी खत्म हुई, तो आरोपी सिपाही महिला को होटल लेकर गया और उसे कमरे में छोड़ दिया। लेकिन महिला के आरोप के अनुसार, आरोपी सिपाही रूम चेक करने के बहाने उसके कमरे में घुस गया और फिर उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न किया। महिला का कहना है कि इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी से इस बारे में कुछ कहा, तो वह वीडियो वायरल कर देगा।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित होकर कार के नदी में गिरने से कार सवार चार लोग हुए गंभीर रूप घायल

पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद वह बहुत डर गई थी और एक सप्ताह की छुट्टी लेकर घर जाने का सोचा, लेकिन भय के कारण वह घर भी नहीं जा सकी। उसे डर था कि लोग उसे ही दोषी ठहरा सकते हैं, क्योंकि होटल का कमरा उसी ने बुक कराया था। छुट्टी के बाद जब वह ड्यूटी पर वापस आई, तो आरोपी सिपाही ने उसे लगातार ब्लैकमेल किया और कई बार दुष्कर्म किया। अंत में महिला ने साहस जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस ने इस गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज किया है, और एसपी देहात विकासनगर इस मामले की गहरी जांच कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें khabarsachhai@gmail.com पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accuses colleague constable of rape crime news dehradun news Female inspector Female inspector accuses her colleague constable of rape uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर शाम छह बजे के बाद सड़कों पर नॉनवेज के ठेले और फूड वैन होंगे प्रतिबंधित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में शाम छह बजे के बाद नॉनवेज के ठेले और फूड वैन नही लगेंगे। निगम प्रशासन इन पर रोक लगाने जा रहा है। इन ठेलों पर शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लगने से निगम यह कार्रवाई करने जा रहा है। शाम के […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास पर हुआ होली का आयोजन, विभिन्न सांस्कृतिक कलाकारों संग ढ़ोल गले में जमकर नाचे सीएम धामी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   देहरादून। प्रदेशभर में जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पर भी आज जमकर होली खोली गई। इस दौरान सीएम धामी का भी अलग अंदाज देखने को मिला। ढोल गले में लटका सीएम धामी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के […]

Read More
उत्तराखण्ड

तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने रौंदा छह लोगों को, चार की हुई मौत दो घायल अस्पताल में भर्ती  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   देहरादून। देहरादून में राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास बुधवार रात तेज रफ्तार लग्जरी कार ने छह लोगों को रौंद दिया, जिसमें चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई दो घायल दून अस्पताल में भर्ती हैं। हिट एंड रन के इस […]

Read More