सीमांत क्षेत्र धारचूला में भीषण अग्निकांड, 15 दुकानें जलकर हुई खाक   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। यहां जिले के सीमांत इलाके धारचूला शहर में सोमवार रात भीषण आग लग गई, आग स्टेशन की एक दुकान में लगी, उसके बाद यह आसपास की कई दुकानों में फैल गई, इस आग में 15 दुकानें जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

धारचूला से जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर ने बताया कि इस आग में लगभग 15 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं, आग के कारण व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। जीवन ठाकुर ने बताया कि आग लगते ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी आग लगने की सूचना दी गई। घटना सोमवार रात 2:00 बजे की है, बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण धारचूला स्टेशन की एक दुकान पर आग लग गई, उसके बाद आग आसपास की दुकानों में फैल गई और 15 दुकानों को आग ने अपनी पकड़ में ले लिया। सभी दुकानें जलकर खाक हो गई हैं, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 15 shops gutted Fierce fire in border area Dharchula pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More