पीसीएस परीक्षा 2021 का अंतिम रिजल्ट जारी, 291पदों पर अभ्यर्थियों के चयन परिणामों की हुई घोषणा 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बुधवार को पीसीएस परीक्षा 2021 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया। कार्मिक विभाग में डिप्टी कलेक्टर पद पर आशीष जोशी पहले, वैभव कांडपाल दूसरे और पंकज भट्ट तीसरे स्थान पर रहे। कार्मिक विभाग में डिप्टी कलेक्टर के कुल 10 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इसके साथ ही गृह विभाग, वित्त विभाग सहित कुल 42 विभागों में 291 पदों पर अभ्यर्थियों के चयन परिणामों की घोषणा की गई। आयोग ने वरीयता के आधार पर विभिन्न विभागों के पदों पर उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2021 के सापेक्ष अभ्यर्थियों का चयन किया है।साक्षात्कार, शारीरिक व चिकित्सकीय मापदंड आधार के बाद पदों पर चयन की घोषणा की गई है। आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि कई विभागों के विभिन्न पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी नहीं मिले। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कट ऑफ मार्क्स की पूरी जानकारी आयोग की साइट pcs.uk.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को जारी पीसीएस 2021 परीक्षा के अंतिम परिणाम के अनुसार, गृह विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर दक्ष सोहखंड पहले, दिव्येश उपाध्याय दूसरे और अंकित थापलिया तीसरे स्थान पर रहे।
 
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पीसीएस 2021 की मुख्य (लिखित) परीक्षा के परिणामों की घोषणा गत पांच अप्रैल को की गई थी। इसके बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गृह विभाग में पुलिस उपाधीक्षक पद पर कुल 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। वहीं कई विभागों के विभिन्न पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी नहीं मिले है।जिससे कई पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Final result of PCS Exam 2021 released final result released haridwar news PCS Exam 2021 selection results announced selection results of candidates on 291 posts announced uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More