इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार में हुआ फिनस्विमिंग (अंडर वाटर स्पोर्ट्स) का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में उत्तराखंड फिनस्विमिंग एशोसिएशन जो इंटरनेशनल वाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन से सम्बद्ध है, के द्वारा 22 जून 2023 को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार के तरणताल में तृतीय फिनस्विमिंग प्रतियोगिता का ट्रायल आयोजित किया गया। उत्तराखंड के कुमाऊं में पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के सात जिलों नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ से आये लगभग 80 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी डिवीजन बाबू लाल द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

इस दौरान हुई 50 मीटर, 100 मीटर 200 मीटर एवं 400 मीटर की 25 ट्रायल प्रतियोगिता जिसमें अंडर 11, 12 से 13, 14 से 15, 16 से 17, 18 प्लस एवं मास्टर्स आयु वर्ग के 40 बच्चों का चयन हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय फिनस्विममिंग हेतु किया गया। बताते चलें कि इससे पूर्व भी गोआ एवं पुणे में आयोजित राष्ट्रीय फिनस्विमिंग में उत्तराखंड के 18 प्रतिभागी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मेडल प्राप्त कर चुके है। फिनस्विममिंग प्रतियोगिता के आयोजक मण्डल ‘उत्तराखंड फिनस्विमिंग एशोसिएशन’ के ऑब्जर्वर ए जे पंडित, अध्यक्ष अनिल दीप महल, सचिव रेहान सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष हंसी रावत, टेक्निकल सपोर्ट राकेश दत्त, राजेन्द्र नयाल एवं गौरव चंद ने चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रतियोगिता में ट्राई क्लब हल्द्वानी के संजय रावत, दीपक दानी एवं टीम के सदस्यों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन में विशेष सहयोग दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Finswimming (under water sports) organized at Indira Gandhi International Sports Stadium Finswimming trial Goalapar Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More