बारात में हुई आतिशबाजी से गांव में लगी आग

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत धमोली गांव में बारात में हुई आतिशबाजी के दौरान आग लग गई। हालांकि दमकल विभाग द्वारा करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर बाद काबू कर लिया गया। लेकिन तब तक ग्रामीणों के करीब 45 सूखे घास के ढेर जलकर राख होने के साथ ही पशुपालकों को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अब उनके सामने चारे का संकट गहरा गया है। उन्होंने प्रशासन से आपदा मद में मदद की मांग की है। 

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

बताते चलें कि मंगलवार को चौगांवछीना से धमोली गांव में दिन में बारात गई थी। जिसमें आतिशबाजी के दौरान एक रॉकेट घास के ढेर में चला गया और देखते ही देखते आग ने आसपास के घास के ढेर को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान बारातियों और घरातियों में भी तनाव की स्थिति पैदा हो गई। लोगों ने स्थिति को किसी तरह काबू किया।

यह भी पढ़ें 👉  राजीव गांधी जयंती पर जिला-महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित  

शाम सवा चार बजे करीब आपदा कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत दर्ज की गई। सूचना के बाद अग्नशमन अधिकारी महेश चंद्रा फायर युनिट के सहित घटनास्थल रवाना हुए। रवाईखाल मुख्य सड़क से घटनास्थल जाने के लिए कच्चा रास्ता था। इस कारण पानी से भरा वाहन सड़क पर भी खड़ा हो गया। छोटे वाहन को लेकर तीन किमी आगे बढ़े। यहां से दो किमी पैदल चलकर घटनास्थल पहुंचने के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पार सात घंटे बाद काबू पाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम समाचार : 9 जिलों में भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर का खतरा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश में शनिवार (आज) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें 👉  इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]

Read More