बैलगढ़ क्षेत्र में उफनाए रपटे में बही बाइक, फायर सर्विस टीम ने रेस्क्यू कर बचाया बाइक सवारों को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर।  रविवार की देर रात यहां बैलगढ़ क्षेत्र में उफनाए रपटे में एक बाइक बह गई। फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कर बाइक सवारों को बाहर निकाला।

फायर सर्विस को रविवार की रात्रि करीब 20:30 बजे कोतवाली रामनगर के माध्यम से बैलगढ़ क्षेत्र में पानी के बहाव में एक बाइक बहने की सूचना मिली। इस पर फायर स्टेशन रामनगर से एक रेस्क्यू यूनिट टीम I/C सुशील कुमार के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि सुरेश कश्यप व रीता हनुमान धाम छोई से अपनी बाइक हीरो होंडा से वापिस रामनगर आ रहे थे। बैलगढ़ रपटे को पार करते समय तेज बहाव के कारण दोनों जने पानी में बह गए जिसे पास में खड़े स्थानीय लोगों द्वारा फायर सर्विस व स्थानीय पुलिस के पहुंचने से पूर्व सकुशल बाहर निकाल दिया गया। जिसमें किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। बैलगढ़ में तेज बहाव के कारण एक सिरे से दूसरे सिरे तक जाने वाली बाइकों को फायर सर्विस कर्मचारियों द्वारा पार कराते हुए दोनों साइडों पर लगे हुए जाम को सुचारू रूप से चालू कराया गया। पानी का तेज बहाव कम होने के बाद फायर सर्विस कर्मचारियों द्वारा कठिन परिश्रम कर बाइक को नदी से बाहर निकाला गया। फायर सर्विस टीम में सुशील कुमार, मदन सिंह राणा, प्रहलाद सिंह, रविन्द्र कंबोज, अरविंद कंबोज, धर्मेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Fire service team rescues bike riders in Balgarh area ramnagar news rescues bike riders in Balgarh area Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More