मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत, कई घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी। थाना पैठाणी के अंर्तगत सोमवार सायं को एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल है। घायलों का प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में करने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि वाहन कुछ बरातियों को लेकर एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक बरात क्षेत्र के सिलोली गांव से डोबरी गांव गई थी। विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सायं को कुछ बराती मैक्स वाहन में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन स्योली मल्ली मोड के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन में सवार अंकित कुमार पुत्र प्रकाश निवासी स्योली तल्ली, हयात सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी सिलोली, मेहरबान सिंह निवासी सिलोली के अलावा वाहन में सवार तीन अन्य ने दम जोड़ दिया। मृतकों में एक ने स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में दम तोड़ा। जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

सूचना पर पहुंची पैठाणी थाने पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को खाई से निकाला। मुख्यालय पौड़ी से भी जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे व एसएसपी यशवंत सिंह चौहान घायलों का हाल जानने स्वास्थ्य केद्र पाबौ पहुंचे। घायलों को जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा जा रहा है। पुलिस अन्य मृतकों व घायलों की जानकारी जुटाने में जुटी थी। पैठाणी थाने के थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि अन्य मृतकों व घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है। बरात में अलग-अलग स्थानों के व्यक्तियों के शामिल होने से जानकारी जुटाने में समय लग रहा है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर के बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाइयां, पैकेजिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More