पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में पांच लोगों की मौत के साथ ही 12 लोग गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने हुई टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
जानकारी के अनुसार यह हादसा बैरसिया थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार पिकअप वाहन सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग वाहन में ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
 
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही उनके परिजनों को सूचना दे दी है।
 
हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर बहाल कराया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 12 seriously injured 12 लोग गंभीर घायल Accident news Bhopal news Five dead Five people died and 12 were seriously injured in a head-on collision between a pickup truck and a tractor-trolley in Madhya Pradesh Head-on collision between pickup truck and tractor-trolley Madhya Pradesh news दुर्घटना न्यूज पांच लोगों की मौत पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर भोपाल न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज

More Stories

मध्यप्रदेश

चार्जिंग के लिए रखी ई स्कूटर में आग लगने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत जबकि दो अन्य हुए घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रतलाम। शनिवार-रविवार दरमियानी रात रतलाम के लक्ष्मणपुर पीएनटी कॉलोनी स्थित एक मकान में चार्जिंग के लिए रखी गई ई स्कूटर में आग लगने से पास में खड़ी एक्टिवा के भी चपेट में आने से  एक 11 साल बच्ची की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो […]

Read More
मध्यप्रदेश

हाई प्रोफाइल पार्टियों में डांस के बहाने ड्रग्स की पुड़िया बेचने वाली लेडी डॉन और साथी जेल प्रहरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  इंदौर। यहां अपराध शाखा ने नशीले पदार्थों की सप्लाई करते हुए जेल प्रहरी और डांसर युवती को गिरफ्तार किया है।  युवती पब, होटल, रेस्टोरेंट और हाई प्रोफाइल पार्टियों में डांस के बहाने ड्रग्स की पुड़िया बेचती थी। पुलिस ने 20.30 ग्राम ब्राउन शुगर और 10.22 ग्राम एमडी ड्रग्स […]

Read More
Assam news उत्तराखण्ड मध्यप्रदेश

तलाकशुदा महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ का लगाया आरोप  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देखकर दुष्कर्म करने और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।मुखानी पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर दुष्कर्म समेत पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर […]

Read More