बारात से लौट रहे बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिरने से वाहन सवार पाँच लोगों की मौत जबकि पाँच अन्य घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। यहां शुक्रवार (आज) तड़के बारात से लौट रहा एक बोलेरो वाहन (UK04TB-2074) अनियंत्रित होकर घाट से पहले बागधार के पास लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में मां-बेटे सहित पाँच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पाँच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो बारात लेकर बुसेल से थाना गंगोलीहाट क्षेत्र के बलाताड़ी गई थी। वापस लौटते समय सुबह यह दुर्घटना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

आपदा नियंत्रण कक्ष चंपावत से सूचना मिलते ही पोस्ट चंपावत से सीटी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। स्थानीय लोगों और जिला पुलिस की मदद से पाँच घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं, कठिन भू-भाग और खड़ी ढलान के बीच एसडीआरएफ टीम ने रोप सिस्टम और स्ट्रेचर की सहायता से मृतकों के शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला और जिला पुलिस को सुपुर्द किया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

मृतकों की पहचान निम्नानुसार हुई है—

प्रकाश चंद्र उनियाल 40 वर्ष, निवासी दिबडिब्बा, विलासपुर

केवल चंद्र उनियाल, 35 वर्ष, निवासी डिबडिबा, विलासपुर

सुरेश नौटियाल, 32 वर्ष, निवासी पंतनगर

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

प्रियांशु चौबे 6 वर्ष, पुत्र सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, भिक्यासेन, अल्मोड़ा

भावना चौबे 28 वर्ष, पत्नी सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, भिक्यासेन, अल्मोड़ा

घायल व्यक्तियों में शामिल—

देवीदत्त पांडे (38), निवासी सारघाट, अल्मोड़ा;

धीरज उनियाल (12), निवासी अल्मोड़ा;

राजेश जोशी (14), निवासी पिथौरागढ़;

चेतन चौबे (5), निवासी दिल्ली;

भास्कर पांडा (निवासी विवरण अप्राप्त)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bolero vehicle returning from a wedding procession fell into a deep ditch champawat news five people died and five others were injured in the accident Five people died and five others were injured when a Bolero vehicle returning from a wedding procession fell into a deep ditch uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चम्पावत न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में पाँच अन्य घायल बारात से लौट रहा बोलेरो वाहन गिरा गहरी खाई में वाहन सवार पाँच लोगों की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More