दो महिला सहित पांच लोगो पर हायर एजुकेशन के लिए विदेश भेजने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। हायर एजुकेशन के लिए विदेश भेजने के नाम पर एक युवती से 18.30 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र के टांडा धनौरी मुस्तकम निवासी भगवंत सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसने वर्ष 2020 में अपनी बेटी करमजीत कौर को हायर एजुकेशन के लिए कनाडा भेजने के लिए अपने दूर के रिश्तेदार व बेटे के मित्र मनकीरत सिंह पुत्र सुलविन्दर सिंह निवासी पईपुरा थाना बिलासपुर व गुरजिन्दर सिंह पुत्र दीदार सिंह निवासी ग्राम विशनपुरी थाना खजुरिया जिला-सगपुर से बात की। दोनों ने अपने मित्र गुरबाज सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी मशबरगज थाना-खजुरिया जिला रामपुर स्वामी फ्लाई ओवरसीज रुद्रपुर से बात करवाई। यहां फ्लाई ओवरसीज की स्वामी करमजीत कौर व उसके पति बलवंत सिंह ने झांसे में लेकर अलग-अलग किस्तों में 18.30 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद 28 अगस्त 2021 को उसकी बेटी करमजीत कौर को कनाडा भेजा गया। जैसे ही उसकी बेटी कनाडा एयरपोर्ट पर पहुंची तो वहां इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछने पर पता चला आरोपियों ने जिस यूनिवर्सिटी में बेटी को भेजा था वहां करमजीत की ना तो फीस जमा थी और ना ही कनाडा की जीआईसी फीस जमा की गई थी। वहां पर पीड़ित भगवंत के साले की बेटी ने अपनी जमानत पर उसकी करमजीत को रिहा करवाया। उसे मामले की सुनवाई तक अपने घर रखा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More