पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी- मिलम मार्ग पर देर शाम एक टैक्सी जीप के अनियंत्रित होकर गोरी नदी में गिरने से जीप सवार तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।जबकि एक व्यक्ति गोरी नदी में लापता बताया जा रहा है। सूचना पर 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडिंग ऑफिसर राम भरत कुशवाह ने मिलम और लीलम चौकी से जवानों व चिकित्सा टीमको घटनास्थल पर भेजा। टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद सीएचसी मुनस्यारी को रवाना किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बोलेरो कैंपर टैक्सी वाहन यूके 05 टीए 5010 मिलम से मुनस्यारी आ रहा था। रेलकोट से दो किमी आगे वाहन अनियंत्रित होकर गोरी नदी में जा गिरा। हादसे में मुनस्यारी के 17 वर्षीय दिव्यांशु, 38 वर्षीय पुष्पा देवी, मदकोट के 32 वर्षीय पुष्कर सिंह, 43 वर्षीय भगत सिंह, 22 वर्षीय कैलाश
घायल हो गए।
आईटीबीपी सूत्रों के अनुसार हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच साल से कम उम्र की बच्ची भी बताई जा रही है। हालांकि मृतकों के नामों की पुष्टि नहीं हो पा रही है। हादसे के बाद जीप सवार लापता व्यक्ति की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया। रात में अंधेरा होने से रेस्क्यू में दिक्कत आई। एसडीएम खुशबू पाण्डे ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा है। विस्तृत जानकारी उसके बाद ही मिल सकेगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]