भवाली। नैनीताल में भवाली के देवी मंदिर के पास सोमवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से पांच दुकानों और उनके ऊपर बने मकान भीषण आग से जलकर राख हो गए। एक दुकान में लगी आग ने चार और दुकानों के साथ ही मुख्य बाजार आग की लपटों से धधक उठा। प्रथम तल पर दुकानों में लगी आग ने दुकानों के ऊपर मकानों को भी राख कर दिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरा का माहौल पैदा हो गया। आग लगने के काफी देर बाद तक यहां फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंचे मगर तब तक लाखों रुपयों का नुकसान हो चुका था।
रात में एक दुकान से आग की लपटें उठना शुरू हुईं। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि एक के बाद एक अगल-बगल की चार और दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। फायर ब्रिगेड वाहनों के पहुंचने तक लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी और डिब्बों से पानी डालकर आग बुझाने में लगे रहे, लेकिन आग की लपटें तेज होनेसे काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड के वाहनों ने देर रात आग पर काबू पाया। विकराल आग ने नीरू बधानी, बब्बू अहमद, महेश कनौजिया, नासिर, लक्ष्मी नेगी और कमला चौधरी की दुकानों को तबाह कर दिया। दुकान स्वामियों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते एक दुकान से अन्य दुकानों में लग गई। उन्होंने कहा कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। व्यापारियों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
बाजार में आग के चलते ऊर्जा निगम ने बाजार क्षेत्र के एक फीडर की लाइट सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दी थी।एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही बिजली तीन घंटे तक बंद रही। जल संस्थान के आरपी डोभाल ने बताया कि आग बुझाने के लिए विभाग की ओर से फायर ब्रिगेड वाहनों में पानी के टैंकर भराए। मुख्य मार्ग के समीप लगी दुकानों की आग बहुत विकराल थी। इस कारण सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे घटनास्थल से कुछ दूरी पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई। आग लगने की सूचना पर एसपी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ प्रमोद साह ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों का पता लगाया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि पांच दुकानों और मकान में आग लगते ही फायर ब्रिगेड के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने आग में बुझाने में काफी मदद की। आग लगने के स्पष्ट कारणों और नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है। आज मंगलवार जांच करने के बाद ही नुकसान का पता चल पाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]