उत्तरकाशी में मलबे में दबी पांच महिलाएं, एक महिला की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी । उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले के मोरी तहसील के फिताडी गांव में मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गईं। इसमें एक महिला की मौत हो गई है। वहीं अन्‍य घायलों को एम्‍स ऋषिकेश रैफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  


ग्रामीणों ने पांचों महिलाओं सुरी (30) पत्नी विद्वान सिंह, कस्तूरी (33) पत्नी ज्ञान सिंह, सुशीला (35) पत्नी रणवीर सिंह, विपिना (26) पत्नी रामलाल और राजेंद्री (45) पत्नी बहादुर सिंह को मबले से निकाल लिया गया। गंभीर रूप से घायल सुरी (30) पत्नी विद्वान सिंह की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 


जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह 7:30 बजे हुई। चारों घायल महिलाओं को एयरलिफ्ट कर एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मोरी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डाक्‍टर नरेश ने बताया कि चार घायलों की स्थिति गंभीर है। जिन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है। चारों घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने हेलीकाप्टर की व्यवस्था की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Five women buried under debris in Uttarkashi one dead Uattarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More