सड़क बन्द होने से इलाज के अभाव में भोजन माता की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 

चमोली। भूस्खलन से पिछले 15 दिनों से बंद रास्ते के कारण इलाज नहीं मिलने से देवाल के जूनियर हाईस्कूल बलाण में कार्यरत 45 वर्षीय भोजन माता सावित्री देवी की मौत हो गई। रास्ता बंद होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई।

 
हिमानी गांव निवासी बलवंत नेगी ने बताया कि सावित्री देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई। ग्रामीणों ने 108 सेवा को सूचना दी, लेकिन सड़क बंद होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई। इस पर परिजन सावित्री देवी को लेकर पैदल ही पांच किलोमीटर दूर देवाल अस्पताल के लिए निकल पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले घेस से आगे जनगोल में सावित्री देवी ने दम तोड़ दिया। जगह-जगह मलबा आने से कुनारबैंड-घेस-हिमनी-बलाण मोटर मार्ग 15 दिनों से बंद है। परिजनों के अनुसार सावित्री देवी कुछ दिन पहले ही अपने मायके हिमानी आई थीं। सावित्री देवी के पति का निधन पहले ही हो चुका है। उनके दो बेटे हैं। हिमानी से देवाल ब्लॉक मुख्यालय की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। क्षेत्र में अस्पताल नहीं होने से लोगों को देवाल, कर्णप्रयाग, श्रीनगर जाना पड़ता है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bhojan Mata died Bhojan Mata died due to lack of treatment because of road closure chamoli news Due to lack of treatment road closed uttarakhand news इलाज के अभाव में उत्तराखण्ड न्यूज चमोली न्यूज भोजन माता की मौत सड़क बन्द

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More