15 फरवरी से स्व. तेज सिंह लडवाल मेमोरियल मैदान में गूंजेगा कुमाऊं प्रीमियर लीग 2026 का शंखनाद
चंपावत। खेल प्रेमियों के लिए यह ऐतिहासिक पल है।लड़वाल स्टेट स्थित स्वर्गीय तेज सिंह लडवाल मेमोरियल खेल मैदान 15 फरवरी को जिले में पहली बार आयोजित हो रही कुमाऊं प्रीमियर लीग 2026 का गवाह बनने जा रहा है। विजेता टीम को ₹6 लाख और उपविजेता टीम को ₹3 लाख का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कुमाऊं मंडल के प्रत्येक जिले से लगभग आधादर्जन टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंच रही हैं, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
लीग का आगाज 15 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे शक्ति की प्रतीक बालिकाओं के फुटबॉल डेमो मैच से होगा,जो बेटियों के बढ़ते कदम और खेलों में उनकी भागीदारी का प्रेरक संदेश देगा। 17 फरवरी को सुबह 10 बजे पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर के बीच मुकाबला खेला जाएगा, दोपहर 1 बजे नैनीताल और बागेश्वर आमने – सामने होंगे जबकि शाम 4 बजे चंपावत और अल्मोड़ा के बीच संभावित भिड़ंत होगी। 18 फरवरी को सुबह 10 बजे बागेश्वर और अल्मोड़ा, दोपहर 1 बजे उधम सिंह नगर और नैनीताल तथा शाम 4 बजे चंपावत और पिथौरागढ़ के बीच जोरदार मुकाबले निर्धारित हैं।
उत्तराखंड के प्रमुख उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र लड़वाल की पहल से चम्पावत में आयोजित इस लीग मैंच का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित कर उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है। उनका मानना है कि खेल ही युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर समाज को मजबूत बना सकते हैं।
कुमाऊं प्रीमियर लीग के आयोजक एवं विठोरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के प्रबंध निदेशक तथा सर्वोपरि वेलफेयर सोसाइटी के प्रमुख वीरु कालाकोटी ने बताया कि लीग की शुरुआत गत वर्ष हल्द्वानी से की गई थी, जहां इसे अभूतपूर्व सफलता मिली। इस वर्ष कुमाऊं के अन्य जिलों में भी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जबकि फाइनल मुकाबला हल्द्वानी में प्रस्तावित है।
प्रतियोगिता को लेकर स्वर्गीय तेजसिंह लडवाल मेमोरियल स्टेडियम इन दिनों दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। आयोजन को सफल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]