उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में पहली बार होगी अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती, शासन के अनुमोदन के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में पहली बार अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती हो सकती है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन के अनुमोदन के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

सूत्रों के अनुसार प्रस्ताव में अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनी की मांग की गई है। छह कंपनियों को गढ़वाल और चार कंपनियों को कुमाऊं परिक्षेत्र के धार्मिक स्थलों और पर्यटन क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। उत्तराखंड शासन के इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार शीघ्र निर्णय ले सकती है। बताते चलें कि कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद से पूरे देश में अलर्ट किया गया है। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग शिरकत करते हैं। राज्य सरकार के स्तर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पीएचक्यू की ओर से यात्रों मार्गों को पहली बार 15 सुपर जोन, 41 जोन और 137 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके साथ ही प्रत्येक सेक्टर में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हर रूट का सेक्टर और जोनल वाइज प्लान तैयार किया गया है। इसके साथ ही तीन एसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है। चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम प्रभारी एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: after the approval of the government For the first time paramilitary forces will be deployed paramilitary forces will be deployed in the world famous Chardham Yatra of Uttarakhand the proposal was sent to the Union Home Ministry uttarakhand news World famous Chardham Yatra of Uttarakhand

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More