तीसरे प्रेमी के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां तीसरी शादी करने के लिए एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दूसरे पति की हत्या कर दी। ये मामला देहरादून के विकासनगर का है। खबर के मुताबिक महिला ने अपने पहले पति को 12 साल पहले तलाक दे दिया था, इसके बाद दूसरी शादी की लेकिन फिर अपने प्रेमी से शादी करने के लिए उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

मृतक का नाम संतराम है। आरोपी महिला की संतराम से दूसरी शादी हुई थी। वहीं उसका मुकेश नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। आरोपी मुकेश और उसके दोस्त ने संतराम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और संतराम को बड़ा काम दिलाने के लिए अपने घर पर बुलाया। संतराम जब इनके पास पहुंचा तो उन्होंने हथौड़े से सिर पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने इसे हादसा दर्शाने की भी कोशिश की। हत्या के बाद मुकेश और उसके दोस्त आशीष ने संतराम के शव को चुन्नी में लपेटकर कालसी से आगे सहिया रोड जजरेड के पास खाई में फेंक दिया। उसकी बाइक भी वहीं खाई में डाल दी ताकि पूरी घटना एक हादसा लगे, लेकिन संतराम के परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस से उसकी हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से पूरे मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस को मिल गये।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी और दूसरे सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला की पहली शादी 12 साल पहले शादी हुई थी, जिसके बाद उसने अपने पहले पति का तलाक दे दिया था। महिला के पहले पति से तीन बच्चे भी हैं जो कि उसके पति के साथ ही रहते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news For the third lover the police arrested the accused the wife killed her husband along with her lover Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More