वन विभाग ने बिंदुखत्ता में अवैध खनन का पर्दाफाश करते हुए एक जेसीबी और चार तस्करों को लिया गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। वन विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता के संजय नगर क्षेत्र में जेसीबी से अवैध खनन का पर्दाफाश करते हुए एक जेसीबी और चार तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
बृहस्पतिवार की प्रातः गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम में औचक छापेमारी की, इस दौरान वन विभाग की टीम खेतों में बने विशालकाय गड्ढों को देखकर चौंक गई, गौला के तटवर्ती क्षेत्रों में तमाम खेतों में विशालकाय गड्ढे बनाकर खनन किया गया था, इस दौरान वन विभाग की टीम ने वहां से एक जेसीबी व चार खनन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

वन विभाग की टीम द्वारा जेसीबी को सीज करते हुए पकड़े गए आरोपित नंदन सिंह, गौरव सिंह, सागर, विनय से पूछताछ की जा रही है, पता चला है की हिरासत में लेने के बाद एक आरोपित का स्वास्थ बिगड़ गया था, वन कर्मियों द्वारा उसका उपचार कर रिहा कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने कहा कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जेसीबी को कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, क्षेत्र में लगातार अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

उल्लेखनीय है कि बिंदुखत्ता के तटवर्ती क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है, खेतों में विशालकाय गड्ढे बनाए गए हैं, वहीं गौला नदी के किनारे चोर रास्ते भी बनाए गए है बताया जा रहा है कि अवैध खनन में सत्ता पक्ष के कई लोग भी शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के चलते क्षेत्र में अराजकता बनी हुई है, उन्होंने अतिशीघ्र अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Forest Department caught one JCB and four smugglers while exposing illegal mining in Bindukhatta Forest news lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More