वन विभाग की गश्ती टीम ने लाखों की खेर की लकड़ी के साथ दो तस्करों को धर दबोचा, चार तस्कर मौके से फरार  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। देर रात तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज अंतर्गत खैर के पेड़ काटकर ले जा रहे वन तस्करों ने वन विभाग की गश्ती टीम की गाड़ी को पिकअप से मारी टक्कर। जिसमें डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला सहित तीन वन कर्मी घायल हो गए। बावजूद वन विभाग की टीम ने मौके से लाखों की खेर की लकड़ी के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। जबकि चार तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

 

वन क्षेत्राधिकारी टांडा रेंज रूपनारायण गौतम ने बताया कि डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला देर रात वन कर्मियों के साथ निजी निजी गाड़ी से टांडा रेंज में गस्त कर रहे थे इस दौरान हल्द्वानी- रुद्रपुर के टांडा रोड पर जंगल किनारे तस्कर बेशकीमती खैर की लकड़ी को पिकअप गाड़ी में डालकर ले जा रहे थे। टीम द्वारा जब रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने पिकअप गाड़ी से गश्ती दल की गाड़ी को टक्कर मार दी जिसमें तीन वन कर्मी घायल हुए हैं। इस दौरान मौके पर लखविंदर सिंह और किशन विश्वास निवासी दिनेशपुर दो तस्करों को मौके से धर दबोचा गया। जबकि मौके से चार तस्कर भागने में कामयाब हो गए। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा तस्करी का मुख्य आरोपी सोनू निवासी गदरपुर नाम के तस्कर का नाम सामने आया है जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Forest Department patrol team Forest Department patrol team caught two smugglers with Kher wood worth lakhs four smuggler absconding four smugglers absconded from the spot Haldwani news two smugglers caught with Kher wood worth lakhs uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More