पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया उत्तराखण्डियत अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने “हम छू उत्तराखंडी, उत्तराखंडियत हमेरि पछयांण” अभियान के पहले चरण की मंगलवार को शुरुआत की।

कैनाल रोड स्थित कृपा सिंधु बैंकट हॉल परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रावत ने कहा कि उत्तराखंडियत हमारे रग रग में समाई हुई है। हल्द्वानी हमारी आर्थिक राजधानी होने के साथ ही उत्तराखंडियत संस्कृति का केंद्र बिंदु है। इस दौरान प्रसिद्ध लोक गायिका और पूर्व मुख्यमंत्री रावत की संस्कृतिक सलाहकार माया उपाध्याय के गीतों में लोग खूब शिरके। कार्यक्रम में उमड़ी हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि हल्द्वानी हमारा शक्ति केंद्र है। यह हमारी आर्थिक राजधानी होने के साथ ही ऐसा केंद्र बिंदु है जहां से सारी गतिविधियां चलती हैं। यह हमारा ऐसा संधि स्थल है, जहां पहाड़ के साथ ही तराई और भावर क्षेत्र के विभिन्न जाति धर्म के लोग पूरे प्रेम भाव के साथ रहते हैं। आज हमें पहाड़ की संस्कृति को देश दुनिया में फैलाने की जरूरत है। हमारे पहाड़ का हुनर निश्चित तौर पर आनंदित करने वाला है। हमारी संस्कृति की नींव हमारी लोक परंपराएं हैं। हमारा शिल्प चाहे वह पत्थर का हो या लकड़ी का अद्भुत है। बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत समस्त चार धाम, जागेश्वर धाम समेत अन्य धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक स्थलों की हस्तकला किसी से छिपी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

हमारी हस्तकला का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है। हमारे उत्तराखंड की माता-बहनों का पहनावा तथा श्रृंगार ऐसा है कि मानो साक्षात देवी रूप प्रतीत होती हैं। हम अपनी उत्तराखंडियत को प्रचारित, प्रसारित और संरक्षित करने के साथ ही आजीविका के क्षेत्र में बहुत कुछ नया करेंगे। यह हमारा दुर्भाग्य है कि आज भी हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे लोग हैं जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है। ऐसे लोग हैं जिनके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। ऐसे लोग हैं जो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए सक्षम नहीं हैं। हम उस गरीब का सहारा बनेंगे जो सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हरीश रावत हरीश रावत मुख्यमंत्री था तो उसने गरीब का ध्यान रखते हुए सबकी पेंशन लगा दी थी। आज भी हजारों पेंशन धारक उसी का फायदा उठा रहे हैं। अब जब 2022 में कांग्रेस की सरकार होगी तो हम अपनी उत्तराखंडियत में आधुनिकता का समावेश करेंगे। हम अपने गोलज्यू और भूमिया देवता समेत सभी देवी देवताओं की परंपरा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। हम अपनी उत्तराखंड की पहचान को पूरी दुनिया में फैला देंगे। हमारी धरती की पहचान उत्तराखंडियत पूरी दुनिया में फैले ऐसा काम करेंगे। उन्होंने उत्तराखंडियत कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया और लोक गायिका माया उपाध्याय की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह सफल आयोजन दीपक के बिना संभव नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रयाग भट्ट, खजान पांडे, हेमंत बगड़वाल, डॉ रमेश पांडे, भोला दत्त भट, सुमित हृदयेश, महेश शर्मा, शशि वर्मा, शोभा बिष्ट, पुष्पा नेगी, सविता गुरुरानी, बहादुर सिंह बिष्ट, महेशानंद, जीवन तिवारी, हरीश रावत, कमान सिंह धामी, किरन डालाकोटी, इकबाल भारती, नीरज तिवारी, विमल पांडे, पुष्पा संभल, पीयूष बल्यूटिया, जगदीश भारती, कुणाल गोस्वामी, मोहम्मद शरीफ, वसीम अली, मोहम्मद रेहान, विनोद तिवारी, विजय मेहता, इंदर बिष्ट, गुरप्रीत प्रिंस, राजू बिष्ट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More