पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी/पर्यावरणविद डॉ पन्त ने मुक्तेश्वर एवं पतलोट क्षेत्र के गांवों में भेंट किए अखरोट के पौधे

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
नैनीताल। पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी/पर्यावरणविद डॉ आशुतोष पन्त ने नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र में कसियालेख, बूढ़ीबना, गंगवाचौड़, सुनकिया एवं पतलोट क्षेत्र के देवनगर और डालकन्या में ग्रामीणों को अखरोट के पौधे निःशुल्क भेंट किए। 
 
इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज, कसियालेख के अध्यापकों के सहयोग से छात्र छात्राओं से रूबरु होते हुए डॉ पन्त ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। साथ ही हिंसक पशुओं से बचाव के टिप्स दिये। छात्रों को पॉलिथीन का प्रयोग ना करने और अपने परिजनों के जन्मदिन पर पौधे लगाने का संकल्पदिलाया। 200 से अधिक विद्यार्थियों को उनके घर में लगाने के लिये पौधे भेंट किए। 
 
डॉ पन्त ने कहा कि मेरा लगातार प्रयास है कि बागवानी की ओर लोगों का रुझान बढ़े, लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। क्योंकि फलोत्पादन बढ़ेगा तो लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पेड़ लगेंगे तो ऑक्सीजन बढ़ेगी, तापमान संतुलित रहेगा।
 
मुक्तेश्वर क्षेत्र में कार्यक्रम में सहयोग के लिये योगाचार्य गौरव नेगी, प्रधान पूनम देवी, सुरेश डंगवाल, गोविंद डंगवाल एवं डॉ हिमाचल सिंह तो पतलोट में प्रधानपति चंदन पनेरू, प्रधान प्रतिनिधि भुवन कुड़ाई, समाजसेवी राजेश पनेरू सम्मिलित रहे।
 
 
 
 
 
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Former District Ayurveda Officer/Environmentalist Dr. Ashutosh Pant presented walnut saplings to the villages of Mukteshwar and Patlot area of ​​Nainital district Former District Ayurveda Officer/Environmentalist Dr. Pant presented walnut saplings to the villages of Mukteshwar and Patlot area nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर एवं पतलोट क्षेत्र के गांवों में भेंट किए अखरोट के पौधे नैनीताल न्यूज पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी/ पर्यावरणविद डॉ आशुतोष पन्त

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More