पूर्व भारतीय विश्वकप टीम के विकेटकीपर मोहन चतुर्वेदी ने शैमफोर्ड स्कूल में छात्रों से किया प्रेरणादायक संवाद

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और विश्वकप टीम के विकेट कीपर श्री मोहन चतुर्वेदी ने गुरुवार को शैमफोर्ड स्कूल का दौरा किया और छात्रों के साथ प्रेरणादायक संवाद किया। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करने और उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए परफेक्ट प्रैक्टिस करने की सलाह दी। 
 
अपने समय के अनुभव और किस्सों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खेलों से तत्काल निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होती है। छात्रों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ इस प्रेरणादायक सत्र में भाग लिया। पूर्व भारतीय विश्वकप टीम के विकेट कीपर मोहन चतुर्वेदी, वर्तमान में इनकम टैक्स विभाग दिल्ली में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम एवं दिल्ली टीम के लिए 44 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। साथ ही वे DDCA (दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ) की सीनियर और जूनियर मेंस टीम के चयनकर्ता भी रह चुके हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 1989 में बेस्ट विकेट कीपर अवार्ड और 1990 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा ‘बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ के सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की प्रेरणादायक कहानियों के साथ छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर उस पर पूरी निष्ठा, अनुशासन के साथ सही दिशा में मेहनत करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में चतुर्वेदी ने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए और उन्हें खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया और पूरे उत्साह व जिज्ञासा के साथ भाग लिया। 
 
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Former Indian World Cup team wicketkeeper Mohan Chaturvedi Former Indian World Cup team wicketkeeper Mohan Chaturvedi gave an inspirational dialogue to the students at Shamford School gave an inspirational dialogue to the students Haldwani news Shamford school haldwani uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज छात्रों से किया प्रेरणादायक संवाद पूर्व भारतीय विश्वकप टीम के विकेटकीपर मोहन चतुर्वेदी शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More