कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत, एक गम्भीर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


देहरादून। देहरादून जिले के जौनसार क्षेत्र के हाजा दसोऊ मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक सवार घायल हो गया। जिसे उपचार को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती कराया गया है।घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  “संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”


प्राप्त जानकारी के अनुसार दसौ गांव निवासी कार सवार लोग मोइला टाप के बुग्याल में लगे बिस्सू मेला देख कर वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान रात में घर लौटते वक्त दसौ गांव से पहले कार अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दसौ निवासी प्रीतम पुत्र सूरत सिंह व बरदावर सिंह पुत्र जगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल संजय पुत्र महावीर और रणबीर पुत्र श्याम सिंह निवासी दसौ ने उपचार को हायर सेंटर विकासनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। कार हादसे में गंभीर घायल जय सिंह का विकासनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल के निर्देशन में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रात के अंधेरे में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर घायल एवं मृतकों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कार हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

“संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट    हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More