यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते पांच बसों और एक कार में भिड़ंत के बाद आग लगने से चार लोगो की मौत के साथ 50 से अधिक लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

मथुरा। घने कोहरे के कारण यूपी के मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के आगरा से मथुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर माइलस्टोन 127 के पास सुबह करीब 4:30 बजे कोहरे की वजह से 5 प्राइवेट बसें और एक कार आपस में टकरा गईं।टक्कर के तुरंत बाद सभी वाहनों में आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। कुछ लोगों के वाहनों के भीतर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।अधिकारियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बसें प्राइवेट थीं और कानपुर से दिल्ली जा रही थीं।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि घायलों में से 12 को जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि 9 घायलों का इलाज सीएचसी बल्देव में चल रहा है। झुलसे हुए व्यक्ति को विशेष उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी जांच की जा रही है कि किसी वाहन के अंदर कोई व्यक्ति फंसा या जला तो नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

हादसे के बाद आग इतनी भीषण थी कि दूर तक लपटें दिखाई दे रही थीं।आग लगने के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से मथुरा की ओर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।पुलिस ने एहतियातन अन्य वाहनों को पहले ही रोक दिया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कई एंबुलेंसों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घटना का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है तथा घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Five private buses and a car collided due to dense fog Four people died and more than 50 were injured after five buses and a car collided and caught fire on the Yamuna Expressway due to dense fog Mathura news resulting in a fire and four deaths uttar pradesh news with over 50 injured Yamuna Expressway उत्तर प्रदेश न्यूज घने कोहरे के चलते 5 प्राइवेट बसें और एक कार की टक्कर से वाहनों में लगी आग चार लोगो की मौत के साथ 50 से अधिक लोग घायल दुर्घटना न्यूज मथुरा न्यूज यमुना एक्सप्रेसवे

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More