देर शाम कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

टिहरी। यहां कीर्तिनगर विकासखंड अंतर्गत बढ़ियारगढ़ क्षेत्र में सोमवार देर शाम कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मालगड्डी गांव के निवासी थे और बढ़ियारगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सांय लगभग छह बजे का है। कार में चालक सहित कुल चार लोग सवार थे। तीव्र व सकरे मोड़ पर वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया, जिसके बाद तहसील प्रशासन कीर्तिनगर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों शवों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

कीर्तिनगर के तहसीलदार प्रदीप कंडारी ने बताया कि मृतकों की पहचान दर्शन सिंह असवाल (70 वर्ष) पुत्र हरि सिंह, धर्म सिंह असवाल (70 वर्ष) पुत्र पीतांबर सिंह, कर्ण सिंह पंवार (65 वर्ष) पुत्र राम सिंह तथा राजेंद्र सिंह पंवार (60 वर्ष) पुत्र जीत सिंह पंवार निवासी मालगड्डी गांव के रूप में हुई है। चारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car went out of control and fell into a deep ditch four people died Four people died when the car went out of control and fell into a deep ditch late in the evening Late evening accident tehri news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार अनियंत्रित होकर गिरी खाई में चार लोगों की हुई मौत टिहरी न्यूज दुर्घटना न्यूज देर शाम दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More