कार के नदी में गिरने से कार सवार चार लोगों की हुई मौत, पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर भेजा पोस्टमार्टम को

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। यहां बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर आज सुबह एक कार के नदी में गिरने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने शवो को नदी से बाहर निकाला। फिलहाल अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर के बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड के पास दिल्ली नंबर की अल्टो कार सुबह के लगभग चार बजे करीब 300 मीटर सीधे नदी में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार को नदी में गिरते देखने के बाद तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और खाई में उतरकर नदी तक पहुंची। जहां चार शव पड़े मिले। जिसके बाद शवों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों की उम्र 35 से 40 साल के बीच है। मामले में फायर अधिकारी गोपाल रावत ने बताया की हादसे की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। जहां शवों का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल लिया गया है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bageshwar news Four people in the car died after the car fell into the river police rescued the bodies and sent them for post-mortem Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More