कार द्वारा ई-रिक्शा को टक्कर मारने से गर्भवती महिला समेत चार लोगों की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। यहां नैनीताल हाईवे पर पीएसी गेट के पास एक कार द्वारा ई-रिक्शा को टक्कर मारने से गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। 
 
हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी (30), गर्भवती महिला की जेठानी उर्मिला (45), देवरानी विभा (35) और गर्भवती महिला ज्योति (20) निवासी भुरारानी सुभाष कॉलोनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि कांति देवी (38), ललिता (36) और कार चालक बबलू (27) निवासी बरेली घायल है। सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उर्मिला के पति का पहले ही देहांत हो चुका है। उर्मिला के पांच बच्चे है। उर्मिला मजदूरी करती है। विभा के पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं और इनके दो बच्चे हैं। घायल ललिता भी उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे हैं। मृतक मनोज आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते थे। ज्योति बिहार की रहने वाली थी और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। ज्योति का पति रविन्द्र साहनी कंपनी में काम करता है। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car hit an e-rickshaw four including a pregnant woman died Four people including a pregnant woman died after a car hit an e-rickshaw rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More