बागेश्वर। बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के राजस्व पुलिस क्षेत्र के रणकुंणी गांव में बीती 29 अक्टूबर (धनतेरस पर्व) की रात सिलेंडर की आग से जले मां-बेटों समेत चार लोगों की ऋषिकेश एम्स और देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप से झुलसे घटना के मुख्य आरोपी कुंदन नाथ समेत तीन लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती 29 अक्तूबर की रात रणकुणी गांव में नारायण सिंह का परिवार नई स्कूटी खरीदने की खुशी में घर पर पार्टी कर रहा था, जिसमें पड़ोसी माधोनाथ गिरी का परिवार भी शामिल था। इसी बीच माधोनाथ का बेटा कुंदन नाथ नशे की हालत में वहां पहुंचा और लोगों से अभद्रता करने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते कुंदन ने पड़ोसी नारायण सिंह के घर के अंदर से कुंडी लगाकर गैस सिलेंडर खोलकर आग लगा दी। उसके बाद वह खुद बुरी तरह झुलसते हुए बाहर भागा, जिसे बचाने में दोनों परिवारों के 11 लोग बुरी तरह से झुलस गए। घटना के चार दिन बाद सात झुलसे गंभीर घायलों को पहले हल्द्वानी फिर एम्स ऋषिकेश और देहरादून रेफर कर दिया था। राजस्व उप निरीक्षक कुंदन मेहता के अनुसार बुधवार रात उपचार के दौरान 45 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी नारायण गिरी, उनके बेटे 25 वर्षीय जीवन गिरी और 24 वर्षीय विनोद गिरी पुत्र नारायण गिरी के अलावा वारदात के आरोपी कुंदन नाथ की मां 64 वर्षीय भगवती देवी की मौत हो गई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]