देहरादून। यहां आशारोड़ी के पास एक कार के ट्राले से टकराने में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस के घायल को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना क्लेमेंटाउन पुलिस के अनुसार आज प्रातः समय प्रातः लगभग 03:10 बजे वाहन संख्या HR 42 E2701 मारुति रिट्ज कार सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी, उक्त कार के आगे वाहन संख्या HR63F 5353 ट्राला चल रहा था जिसमें सीमेंट भरा था, आशारोड़ी के पास कार आगे चल रहे सीमेंट के ट्राले से टकरा गई। जिसमे कार सवार पांच व्यक्ति (1) अंकुश पुत्र अजीत निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा (2) पारस पुत्र जयकरण निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा (3) विनय पुत्र विजय निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा (4) नवीन पुत्र नरेश निवासी खेड़ी तहसील रोहतक हरियाणा (5) अंकित पुत्र राजेश निवासी मेरिडा, तहसील जुलाना, जिला जींद, हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस द्वारा 108 के माध्यम से उपचार हेतु कोरोनेशन/ दून अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनमें से 04 व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया, 01 घायल व्यक्ति का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा मृतक तथा घायल के परिजनों को सूचित किया गया है जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वाहन संख्या HR63F 5353 ट्राला को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर उसके चालक आफताब पुत्र जुल्फिकार निवासी शेखपुरा कदीम थाना देहात कोतवाली सहारनपुर जिला सहारनपुर से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]