ख़राब मौसम के चलते ट्रेकिंग पर गए दल के चार ट्रेकरों की हुई मौत अन्य फंसे 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

उत्तरकाशी। यहां सहस्त्रत्त्ताल की ट्रैकिंग पर गये 22 सदस्यों का दल मंगलवार को खराब मौसम के चलते राह भटक गया जिसके चलते मुश्किल परिस्थितियों में घिरे चार ट्रैकरों की मौत हो गई और बाकी फंस गए। डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने तत्काल रेस्क्यू दलों को रवाना करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

 

डॉ.बिष्ट ने बताया कि अध्यक्ष, ट्रैकिंग एजेंसी और गाइड राजेश ठाकुर ने जानकारी दी कि 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल सहस्त्रत्त्ताल ट्रैक पर गया था। इसमें कर्नाटक के 18 और महाराष्ट्र का एक सदस्य था। साथ ही तीन स्थानीय गाइड भी थे। दल 29 मई को सहस्त्रत्त्ताल के ट्रैकिंग अभियान पर निकला था और इसे सात जून तक वापस लौटना था। उन्होंने बताया कि सहस्त्रत्त्ताल पहुंचने के दौरान मौसम खराब होने के चलते दल रास्ता भटक गया। ट्रैकिंग एजेंसी ने खोजबीन की। दल के चार सदस्यों की मौत होने की सूचना मिली है। डीएम ने बताया, सहस्त्रत्त्ताल लगभग 4100-4400 मीटर की ऊंचाई पर है। घटनास्थल जनपद उत्तरकाशी और टिहरी जिले सीमा क्षेत्र में स्थित है। दल को रेस्क्यू करने को उत्तरकाशी और घनसाली (टिहरी) से रेस्क्यू टीम को भेजा गया। एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमों को भी घटनास्थल पर भेजने को कहा गया है। ट्रैकिंग एसोसिएशन की ओर से सिल्ला गांव से भी लोगों को मौके ओर भेजे जाने की सूचना दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Four trekkers of the trekking team died due to bad weather Four trekkers went on trekking died members of the trekking team stranded due to bad weather. others stranded uttarakhand news Uttarkashi news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More