हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से लापता एक चार साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। बच्ची बीते 13 मई से लापता थी। शुक्रवार (आज) सुबह उसका शव मनसा देवी मंदिर टनल के पास एक कोने में बरामद हुआ। बच्ची के पिता ने खुद उसकी तलाश के दौरान शव को खोज निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया मामले में गलाघोंटकर हत्या की आशंका जताते हुए बच्ची के साथ किसी प्रकार की हैवानियत की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान के साथ ही उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]