सरकारी भूमि का फर्जी बैनामा कर दवा कारोबारी से सवा करोड़ रुपये की ठगी

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता
 
हरिद्वार। सरकारी भूमि का फर्जी बैनामा कर सवा करोड़ रुपये की ठगी और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित दवा कारोबारी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉडल कॉलोनी आवास विकास, ज्वालापुर निवासी आशीष विरमानी पेशे से दवा कारोबारी है और सिडकुल में उनकी फैक्ट्री है। आशीष ने बताया कि उनकी जान-पहचान वर्ष 2020 में रतन कुमार पांडेय निवासी ए – 51, फेस-2, शिवालिक नगर, बीएचईएल थाना रानीपुर से हुई थी।
 
आरोप है कि रतन कुमार पांडेय ने खुद को हीरो रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड का अधिकृत डीलर बताते हुए हरिद्वार में भूमि दिलाने का प्रस्ताव दिया।उसने भरोसे में लेकर कहा कि सलेमपुर महदूद में कई बीघा जमीन है, जो वह पहले भी बेच चुका है।रतन पांडेय ने आशीष की मुलाकात अतुल सिंह निवासी रोशनाबाद और सैय्यद शहनवाज अली निवासी ज्वालापुर से कराई। फिर तीनों ने मिलकर आशीष को विश्वास दिलाया कि वे हीरो रियल्टी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं और उसे उचित दामों पर जमीन दिलवा देंगे। विश्वास में आकर आशीष ने 11 बीघा जमीन का बैनामा अपनी पत्नी के नाम 23 जनवरी2021 को करवाते हुए 1.12 करोड़ रुपये की धनराशि भी अदा कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हाल ही में जब उसे पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने उक्त जमीनों की खतौनी की नकल तहसील से निकलवाई। जिसमें यह चौंकाने वाली जानकारी मिली कि जिन खसरा नंबरों की
जमीन उसने खरीदी है, वह वर्ष 2017 से ही राज्य सरकार के खाते में दर्ज चली आ रही है। जब इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली तो आशीष ने रतन कुमार पांडेय, अतुल सिंह और सैय्यद शहनवाज अली से संपर्क कर जवाब मांगा। इस पर तीनों ने उसे जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। साथ ही गाली-गलौज कर कहा कि जो करना है कर लो, न पैसे लौटाएंगे और न जमीन देंगे। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Fake deed of government land fraud case Fraud news fraud of Rs 1.25 crore from a drug businessman haridwar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज खबर सच है संवाददाता दवा कारोबारी से सवा करोड़ रुपये की ठगी धोखाधड़ी समाचार फ्रॉड केस सरकारी भूमि का फर्जी बैनामा हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More