भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था द्वारा ग्रामीण महिलाओं हेतु निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था द्वारा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से जिला ऊधमसिंह नगर, गाँव धनपुर विजयपुर में 54 ग्रामीण महिलाओं के लिये चलाये गये 1 माह के निशुल्क स्क्रीन प्रिंटिंग, जूट बैग प्रशिक्षण का आज समापन हो गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षिका पूनम द्वारा 54 महिलाओं को विभिन्न प्रकार के स्क्रीन प्रिंटिंग, जूट शापिंग बैग, बोतल बैग, फाइल फोल्डर एवं अन्य साइज के प्रिंटिंग जूट बैग बनाने सिखाये गये। 

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

मुख्य अतिथि एडवोकेट प्रदीप कुमार ओली द्वारा आत्ममनन के साथ कार्य को सुचारू रूप से करने की बात कही व महिलाओं को नकारात्मकता से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साध रोजगार शुरु करने के लिये प्रेरित किया गया। बीडी जोशी द्वारा महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं द्वारा तैयार जूट बैग की जाँच कर महिलाओं के लगन व कार्यशैली की सराहना की। संस्था अध्यक्ष गीता सत्यवली द्वारा महिलाओं को समय प्रबंधन के साथ स्वरोजगार शुरु करने की विधि बताने के साथ ही कहा कि प्रशिक्षण लेने के उपरांत भी संस्था का पूर्णतः सहयोग महिलाओं को मिलता रहेगा। प्रशिक्षिका पूनम जो की 12वीं कक्षा की छात्रा है, सभी के समक्ष संस्था से जुड़ने के अनुभव साझा किये व बताया की पिछले वर्ष संस्था से ही निशुल्क जूट बैग प्रशिक्षण लेने के उपरांत आज संस्था ने प्रशिक्षिका के रुप में अवसर प्रदान कर रोजगार से जोडा़ है। कार्यक्रम में उपस्थित ईडीआई के परियोजना समन्वयक बाल कृष्ण जोशी द्वारा महिलाओं के कार्यों की सराहना के साथ ही स्टालों आदि के माध्यम से स्वरोजगार को आगे बढा़ने की बात कहते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये। कार्यक्रम में संस्था कार्यकर्ता गीता जीना, माया रानी आदि भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More