औखलकांडा ब्लॉक के पतलोट में आयोजित बहुद्देशीय शिविर के दौरान डॉ आशुतोष पन्त द्वारा भेंट किए फलदार पौधे  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
औखलकांडा/भीमताल। पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं पर्यावरणविद डॉ आशुतोष पन्त द्वारा नैनीताल के औखलकांडा ब्लॉक के पतलोट में आयोजित बहुद्देशीय शिविर के दौरान उपस्थित लोगो को फलदार एवं स्वास्थ्य और सौभाग्य के प्रतीक पौधे भेंट किए गए। 
 
बताते चलें कि बिगत कई वर्षो से डॉ पंत बिना किसी से आर्थिक सहयोग लिए निशुल्क पौधो का वितरण एवं उनकी देखभाल के लिए लोगो को प्रेरित करते रहे है। इस वर्ष भी बरसात के शुरू होने के साथ से ही अब तक हजारों की संख्या में अनार, च्यूरा, तेजपत्ता, आंवला व अन्य फलों के पौधे जो स्वास्थ्य और सौभाग्य के प्रतीक हैं का निशुल्क वितरण कर चुके है।
 
कार्यक्रम के दौरान डॉ आशुतोष पंत ने बताया कि उनका उद्देश्य बागवानी को प्रोत्साहित करना और पर्यावरण का रक्षण करना है। फलोत्पादन बढ़ाकर ग्रामीण अपनी सेहत के साथ समृद्धि भी पा सकते हैं साथ ही पर्यावरण की सेहत भी सुधार सकते हैं।
 
शिविर में भारी संख्या में स्थानीय जनता की उपस्थिति रही। विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। यहां स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। गर्भवती महिलाओं को शासन की ओर से पुष्टाहार के किट दिए गए। शिविर में मुख्यअतिथि राज्यमंत्री नवीन वर्मा, विधायक राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत सदस्य डिकर सिंह मेवाड़ी, ब्लॉक प्रमुख के डी रुबाली सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Aukhalkanda/Bhimtal News Former District Ayurveda Officer/Environmentalist Dr. Ashutosh Pant Fruit bearing plants presented by Dr. Ashutosh Pant Fruit bearing plants presented by Dr. Ashutosh Pant during the multipurpose camp organized at Patlot in Aukhalkanda block uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज औखलकांडा/भीमताल न्यूज डॉ आशुतोष पन्त द्वारा भेंट किए फलदार पौधे पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी/ पर्यावरणविद डॉ आशुतोष पन्त

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More