गंगा, गाय, गीता, गायत्री व गोविंद ये पाँचो भारतीय संस्कृति की महान धरोहर है – हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

रामनगर।  प्रेमावतार युगद्रष्टा श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने बुधवार को श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा, गाय, गीता, गायत्री, गोविंद ये पांचों भारतीय संस्कृति की महान धरोहर है। अन्य देशों के विचारकों ने भी इसको स्वीकार किया है और वह उसे अपनाने का प्रयास कर रहे हैं, परंतु हम भारतवासी सहज में प्राप्त इन सभी का महत्व ना समझकर इनके लाभ से वंचित रह रहे हैं। यदि हम पाँच में से किसी एक की भी शरण ले लें तो मानव का कल्याण सुनिश्चित है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सरकारी भूमि पर बनीं दो मजारें ध्वस्त, नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई 

उन्होंने कहा कि भगवान शिव का परिवार प्रेम, एकता व सद्भाव का प्रतीक है, जो विभिन्न विषमताओं के बावजूद भी आपस में मिल जुलकर रहने की प्रेरणा देता है। भगवान शंकर गले में  सर्प को धारण करते हैं तथा गणेश जी का वाहन चूहा है जो स्वाभाविक शत्रु होते हुए भी एक दूसरे को नुक़सान नहीं पहुँचाते। माता पार्वती का वाहन शेर तथा भगवान शिव का वाहन बैल है ये भी एक दूसरे के स्वाभाविक शत्रु होते हुए भी आपस में मिलजुल कर रहते हैं। भगवान कार्तिकेय का वाहन मोर जिसका आहार सर्प है फिर भी एक साथ रहते हैं एक दूसरे को हानि पहुँचाने की भावना नहीं रखते। खानपान में विषमता होने के बावजूद भी सभी आपस में प्रेम एकता व सद्भाव से रहते हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने  स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का निर्णय लेते हुए शासन को भेजा त्यागपत्र  

महाराज श्री ने कहा कि दूसरों को नुक़सान पहुँचाने वालों का अपना ही नुक़सान होता है यदि दूसरा हमें नुक़सान पहुँचाए तो हम बचाव की स्थिति अपनाएं। आक्रमक दृष्टि न होने दें, क्षमाशील बने। क्षमा कायरों का नहीं अपितु वीरों का आभूषण है। मानव पर जगत व जगपति दोनों का अधिकार है लेकिन मानव का इन पर अधिकार मानना अज्ञानता है। “जगत की चिंता करें जगत्पति” जगत को सुधारने की चिंता यदि हम करें तो जगत सुधरेगा या नहीं पर हम ज़रूर बिगड़ जाएंगे। समाज सुधारक नहीं समाज सेवक बनने का प्रयास करें।

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

यह भी पढ़ें 👉  दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव के बाद श्री हरि चैतन्य महाप्रभु को हज़ारों भक्तों ने दी अश्रुपूरीत विदाई 

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

इस दौरान श्री हरि कृपा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि कल 7 अक्तूबर से श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट में विराट धर्म सम्मेलन प्रारंभ होगा। गुरुवार 6 अक्टूबर को प्रात 7 बजे कलश पूजन, यज्ञ, हवन व आरती होगी। 7 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक नित्य प्रात 7 बजे पूजन व आरती होगी, सांय 4 बजे से 5:30 बजे तक श्री महाराज जी के दिव्य प्रवचन होंगे उसके बाद माँ जगदम्बा का पूजन व आरती होगी। जिसमें सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अंतर्गत ही हरि भक्तों उपस्थिति हो सकेगी।

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cow Ganga Gayatri and Govind are the great heritage of Indian culture - Hari Chaitanya Mahaprabhu Gita ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव के बाद श्री हरि चैतन्य महाप्रभु को हज़ारों भक्तों ने दी अश्रुपूरीत विदाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      रामनगर। दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव व विराट धर्म सम्मेलन धूमधाम से सम्पन्न होने के बाद आज प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी को श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर से हज़ारों भक्तों ने बहुत ही भावपूर्ण अश्रुपूरित विदाई […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

10 दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन में महाराज श्री के दर्शनार्थ व दिव्य प्रवचन सुनने उमड़ा अपार जनसैलाब

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मात्र रावण आदि के पुतले दहन ही नहीं अंतर की अस्मिता को भी त्यागने का संकल्प लें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

कन्या भ्रूण हत्या मानवता के लिए क़लंक – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    विराट धर्म सम्मेलन में उमड़ा भक्तों का अपार जनसैलाब     रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरि कृपा आश्रम में विशाल भक्त समुदाय को संबोधित […]

Read More