गंगोत्री हाईवे : ब्रेक फेल होते ही सड़क पर पलटा टेंपो ट्रैवल्स, बड़ा हादसा टला  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

उत्तरकाशी। यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के पास रविवार (आज) राजस्थान के यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवल्स अचानक ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।दुर्घटना मेंकुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी है।

जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवल्स संख्या UK-14 PA 5006 में राजस्थान के 17 यात्री सवार थे। वाहन गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान सोनगाड के पास अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वह सड़क पर ही पलट गया। वाहन के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए यात्रियों को वाहन से बाहर निकाला। 

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मौके के लिए रवाना हुईं और हादसे में घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस की मदद से गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं ने बताया कि सोनगाड के पास टेंपो ट्रैवल्स के ब्रेक फेल होने के कारण वाहन पलटने की सूचना मिली थी। वाहन में राजस्थान के 17 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमों को मौके पर भेजा गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident on Gangotri Highway Brake Failure Devbhoomi News Gangotri Highway: Tempo Traveller overturns on the road after brake failure; major accident averted Hindi News News from the hills News From the Pahad Road Accident Tempo Traveller Overturns uttarakhand news Uttarkashi news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More