गंगोत्री मंदिर समिति ने धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का लिया निर्णय 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

गंगोत्री।आगामी चारधाम यात्रा से पहले गंगोत्री मंदिर समिति ने एक बड़ा फैसला लेते हुए गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया है। प्रतिबंध मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव में भी लागू रहेगा। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने इस संबंध में वीडियो संदेश जारी कर निर्णय की जानकारी दी।

समिति का कहना है कि गंगोत्री धाम की धार्मिक पवित्रता, आस्था और परंपराओं की रक्षा के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।मंदिर समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गंगोत्री धाम, मंदिर परिसर और गंगा घाट में गैर-हिंदुओं का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा कि धाम के साथ-साथ मुखबा गांव में भी यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर समिति यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी गैर-हिंदू को मंदिर परिसर या गंगा घाट में प्रवेश न मिले। कहा कि पवित्र स्थलों की मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखना समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

 

गौरतलब है कि हर वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं।कपाट खुलते ही देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन के लिए गंगोत्री पहुंचते हैं। चारधाम यात्रा के दौरान लगभग छह महीने तक धाम में श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही रहती है, जिससे स्थानीय लोगों के रोजगार से भी बड़ी संख्या में लोग जुड़े होते हैं। इस वर्ष चैत्र माह की नवरात्रि में कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की जाएगी।

वहीं, बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन आने वाले मंदिरों में भी गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। बताया गया है कि आगामी बोर्ड बैठक में सभी संबंधित मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा जाएगा। हाल ही में बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा था कि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने यह भी कहा कि केदारखंड से लेकर मानसखंड तक स्थापित मंदिरों में परंपरागत रूप से गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा है और इन परंपराओं के विधिवत अनुपालन के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Decision to impose a complete ban on the entry of non-Hindus into Gangotri Dham Gangotri Dham Temple Committee The Gangotri Temple Committee has decided to impose a complete ban on the entry of non-Hindus into the shrine uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गंगोत्री धाम मंदिर समिति गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का लिया निर्णय

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More