अल्मोड़ा। नशे के सौदागरों के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस के सख्त अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष भतरौजखान संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 6 माह से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के ईनामी वांछित गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर 84 किलोग्राम अवैध गांजा की तस्करी का गंभीर मामला दर्ज है।
जानकारी के अनुसार मामला 22 मई 2025 का है, जब सौराल भतरौजखान के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने आर्टिगा कार (UK-18 TA 1777) से 09 कट्टों में भरा 84 किलो अवैध गांजा बरामद किया था। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से गिरफ्तार हुआ, जबकि वाहन चालक अर्जुन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था।घटना के बाद से ही थानाध्यक्ष संजय जोशी ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी को प्राथमिकता में लेतेहुए लगातार सुरागरसी -पतारसी कराई। दबिशों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आरोपी पर 5हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
लगातार प्रयासों के बाद 19 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने अर्जुन उर्फ मोहित (19 वर्ष) पुत्र होराम, निवासी गढ़ीनेगी, थाना कुंडा, जिला ऊधमसिंह नगर को ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध संख्या 19/25, धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]