पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर पर युवती ने  लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, राजभवन ने दिए जांच के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

पंतनगर। यहां विश्वविद्यालय के एक प्रोफ़ेसर पर युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर युवती से अमर्यादित बात करते थे, जिसकी रिकॉर्डिंग युवती की मां ने राज्यपाल को भेज दी। अब राज्यपाल के सचिव ने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजकर जांच करने के लिए और रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

मामला वर्ष 2022 का है, जहां गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग में वर्ष 2022 में खटीमा की एक युवती ने विश्वविद्यालय में संचालित एक प्रोजेक्ट में काम करने के लिए आवेदन किया था। कमेटी ने उसका चयन कर दिया। लेकिन एक महीने बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसके चयन को नियम के विरुद्ध बताकर प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया। युवती ने आरोप लगाया है कि प्रोफेसर उसे फोन करके अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते थे। एक साल तक जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो मामला राजभवन तक पहुंच गया। प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए युवती की मां ने राज्यपाल से शिकायत की है। जिसके बाद मामले में जांच बैठी है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Girl accuses Pantnagar University professor of sexual harassment pantnagar news Raj Bhavan orders probe US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More