झाड़ियों में मिला युवती शव, हत्या की आशंका पर फारेंसिक टीम मौके पर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत जंगल की झाड़ियों में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई ऋषिकेश कोतवाली के आईडीपीएल चौकी अंतर्गत जंगल में गुरुवार दोपहर एक युवती का शव मिला है। हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास क्षेत्र में जांच की।

युवती के शव के पास ही उसके चप्पल तथा कुछ दूरी पर एक लाल रंग का बैग पड़ा मिला। पुलिस ने बैग की जांच की तो उसमें नौ नवंबर का ट्रेन का टिकट और कुछ अन्य सामान मिला। एक कागज में मिले नाम पते के आधार पर मृतक की शिनाख्त आरती भोई (28 वर्ष) के रूप में की गई। उसके पास जो कागज मिला उसमें रेलवे टिकट बुकिंग की डिटेल लिखी हुई थी। जिसमें पुरी एक्सप्रेस में हरिद्वार से कटक तक स्लीपर कोच का टिकट था। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह टिकट कैंसिल हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

मृतका के शरीर पर किसी तरह की चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि फिलहाल मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है। शव की संदिग्ध अवस्था को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस उपाधीक्षक डीसी धौडियाल ने बताया कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। युवती की हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक जांच के बाद शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा जाएगा। युवती के पास जो रेल टिकट मिला है, फिलहाल उसके आधार पर ही जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More