टैक्टर-ट्राली की टक्कर से स्कूटी रपटने पर बालिका की मौत, दो अन्य घायल

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। बिंदुखत्ता के राजीव नगर में स्कूटी रपटने से बालिका की मौत हो गई, जबकि उसके दादा घायल हो गए, बालिका की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार (आज) दोपहर को बिंदुखत्ता के खुरिया खत्ता नंबर 10 निवासी खड़क सिंह कुलयाल अपनी पोती कनक पुत्री प्रदीप सिंह उम्र 10 वर्ष व उसके छोटे भाई चिराग को लेकर कार रोड बाजार आ रहे थे। कार रोड़ से पहले राजीवनगर दूध डेरी के पास टैक्टर ट्रॉली की चपेट मे आने से उनकी स्कूटी गिर गई। जिससे दादा खड़क सिंह व भाई चिराग घायल हो गए जबकि कनक गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सहायता से दोनों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कनक को मृत घोषित कर दिया। जबकि खड़क सिंह का हाथ खिसक गया है, चिराग को भी चोट आई है। मासूम बालिका की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में अवैध स्मैक के साथ 20 वर्षीय युवक पुलिस गिरफ्त में 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर पहुंची ‘न्याय यात्रा’ : धान खरीद में देरी, अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का हमला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। अल्मोड़ा से शुरू हुई कांग्रेस की प्रदेशव्यापी ‘न्याय यात्रा’ ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में यात्रा का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में कांग्रेस […]

Read More
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में रफ्तार का कहर: डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। यहां बगवाड़ा मंडी के सामने तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन जा रहे दोनों की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि […]

Read More