चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ मंदिर में स्थापित होगा सोने का कलश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ मंदिर में सोने का कलश स्थापित किया जाएगा। इसके लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति दान करने वाले भक्तों से भी बात कर रही है। साथ ही इस बार श्रद्धालुओं को स्वर्ण मंडित गर्भगृह में बाबा केदार के दर्शन होंगे।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने पहली बार गर्भगृह में चांदी की जगह सोने की परत चढ़ाई है। पिछले साल चारधाम यात्रा में 6 मई 2022 को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले थे और 27 अक्तूबर 2022 को कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए थे। कपाट बंद होने से कुछ दिन पहले बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और सरकार की अनुमति के बाद गर्भगृह की दीवारों पर चांदी की जगह सोने की परत चढ़ाई थी। साथ ही विशेष लाइटें भी लगाई गई हैं जिससे स्वर्ण मंडित गर्भगृह की आभा और चमकेगी। गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने के लिए मुंबई के एक हीरा कारोबारी ने दान दिया था। मंदिर के गर्भगृह की दीवारों से हटाई गई चांदी की परतों को मंदिर समिति ने स्ट्रांग रूम में रखा है। अभी तक इस चांदी का मंदिर में इस्तेमाल नहीं किया गया है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने बताया कि केदारनाथ मंदिर पर लगा चांदी का कलश पुराना हो चुका है। इस बार यात्रा सीजन में ही सोने का कलश स्थापित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर का गर्भगृह स्वर्ण मंडित किया जा चुका है। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gold urn will be installed in Kedarnath temple during Chardham Yatra Kedarnath news rudraprayag news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More