हल्द्वानी पहुंची गोल्ज्यू सन्देश यात्रा, कलश यात्रा एवं शोभयात्रा के साथ हुआ भव्य स्वागत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। अपनी धरोहर संस्था द्वारा आयोजित श्री गोल्ज्यू सन्देश यात्रा शुक्रवार (आज) हल्द्वानी पहुंची जहाँ हीरानगर स्थित गोल्ज्यू मंदिर में यात्रा का भव्य स्वागत के साथ ही मुख्य पुरोहित बसंत पांडेय और महंत जागेंद्र नाथ संस्था अध्यक्ष विजय भट्ट द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना एवं जागर लगाई गई। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए गोल्ज्यू का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात् मातृ शक्ति द्वारा कलश यात्रा और सन्देश यात्रा को शोभायात्रा के रूप में नगर में निकालते हुए रामलीला मैदान में समापन किया गया।

बताते चलें कि आज यात्रा घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर पहुंचेगी 21 दिवसीय यात्रा का हल्द्वानी 19 वां पड़ाव है और 24 नवम्बर को चम्पावत उत्तराखंड के मंदिर में यात्रा का समापन होगा। संस्था के अध्यक्ष विजय भट्ट ने कहाँ कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है और यह यात्रा चम्पावत से प्रारम्भ होकर टनकपुर, रुद्रपुर, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चम्बा, श्रीनगर गढ़वाल, मुनस्यारी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा होते हुये आज हल्द्वानी पहुंची है और 24 को चम्पावत गोल्ज्यू मंदिर में ही यात्रा का समापन होगा।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

नगर यात्रा संयोजक लवी चिलवाल ने यात्रा में शामिल सभी गोल्ज्यू भक्तों और नगर के सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया। यात्रा में एन बी गुणवंत, लवी चिलवाल, योगेश जोशी, भुवन भाष्कर पांडेय, डी के पांडेय, एल डी पांडेय, डी के बल्यूटिया, नवीन वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, प्रमोद तोलिया, भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष राशि जैन, कृष्ण चंद्र बेलवाल, मिडिया प्रभारी रवि दुर्गापाल, सुनीता जोशी, लता बोरा, शांति जीना, गीता खनका, भावना पांडेय सहित अनेकों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Golju Sandesh Yatra Golju Sandesh Yatra reached Haldwani grand welcome with Kalash and procession grand welcome with Kalash Yatra and procession Haldwani news Religious News uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More