देर रात अंग्रेजी व देशी शराब की एक दुकान में आग लगने से करोड़ों का माल राख 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां तिकोनिया क्षेत्र में देर रात अंग्रेजी और देशी शराब की एक दुकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने दुकान से आग की लपटें निकलती देख तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तीन फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने के अभियान में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

इस दौरान सबसे बड़ी चुनौती दुकान के अंदर रखा भरा हुआ गैस सिलेंडर था। दमकल कर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे संभावित बड़े विस्फोट और जान-माल के भारी नुकसान को टाल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग में दुकान में रखा करोड़ों रुपये मूल्य का शराब का स्टॉक जलकर राख हो गया। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: fire broke out in a shop selling foreign and local liquor Goods worth crores reduced to ashes due to fire in a shop selling foreign and local liquor late at night Haldwani news late night incident uttarakhand news अंग्रेजी व देशी शराब की एक दुकान में लगी आग उत्तराखण्ड न्यूज देर रात घटना हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More