विकासनगर क्षेत्र में दो हार्डवेयर दुकानों में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ खाक 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। जिले के विकासनगर क्षेत्र में मंडी चौक पर स्थित दो हार्डवेयर दुकानों में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

बताया जा रहा है कि ये दोनों दुकानें नितिन धीमान की हैं, जो एक-दूसरे से सटी हुई थीं। मंगलवार सुबह वह दुकान खोलकर बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे। इसी दौरान दुकान के अंदर से धुआं उठना शुरू हो गया। जब वह वापस लौटे, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और कुछ ही देर में उसने दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

आग की सूचना मिलते ही विकासनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही डाकपत्थर से दो और सेलाकुई से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना में दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि, समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने के कारण आसपास की अन्य दुकानें सुरक्षित बच गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A sudden fire broke out in two hardware shops in Vikasnagar area dehradun news goods worth lakhs of rupees were gutted in the fire uttarakhand news Vikasnagar News आग से लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ खाक उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज विकासनगर क्षेत्र में दो हार्डवेयर दुकानों में अचानक लगी आग विकासनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More