भारत सरकार ने औपचारिक रूप से स्वीकार किया 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी का इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी के इस्तीफे को भारत सरकार ने औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल का त्यागपत्र 16 सितंबर 2025 की अपराह्न से प्रभावी रूप में स्वीकार किया है। अधिसूचना पर भारत सरकार के अवर सचिव संजीव कुमार के हस्ताक्षर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

 

आईपीएस रचिता जुयाल उत्तराखंड पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं और एक दक्ष एवं लोकप्रिय अधिकारी के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने अपने पहले प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर वर्ष 2015 में भारतीय पुलिस सेवा में प्रवेश किया था। उनकी अखिल भारतीय रैंक 215वीं थी। रचिता के पिता बी.डी. जुयाल भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले रचिता जुयाल द्वारा सेवा से इस्तीफा दिए जाने की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने उस समय पारिवारिक कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दिया था। हालांकि इसके कुछ समय बाद उन्होंने एक वीडियो बयान जारी कर इस्तीफा नहीं देने की बात कही, जिससे मामला और भी चर्चाओं में आ गया। अब गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है और वे अब सेवा में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

 

बताते चलें कि रचिता का विवाह फिल्म निर्माता यशस्वी जुयाल से हुआ है, जो प्रसिद्ध कोरियोग्राफर, अभिनेता और टीवी होस्ट राघव जुयाल के भाई हैं। रचिता की निजी और पेशेवर जिंदगी, दोनों ही कारणों से वे अक्सर चर्चा में रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी का इस्तीफा dehradun news formally accepts resignation Government of India Government of India formally accepts resignation of 2015 batch IPS officer resignation of 2015 batch IPS officer uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज औपचारिक रूप से स्वीकार इस्तीफा देहरादून न्यूज भारत सरकार

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More