उत्तराखंड सरकार ने एक अगस्त से मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया अनिवार्य

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ती अव्यवस्थाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक अगस्त से मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए पर्यटन विभाग ने एक विशेष पोर्टल भी लॉन्च किया है।
 
बताते चलें कि हर साल पीक सीजन और वीकेंड के दौरान मसूरी में पर्यटकों की अत्यधिक भीड़ उमड़ती है जिससे ट्रैफिक जाम, पार्किंग की समस्या और स्थानीय संसाधनों पर अत्यधिक दबाव जैसी चुनौतियां सामने आती हैं। इन समस्याओं से निपटने और पर्यटकों की संख्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह पंजीकरण प्रणाली शुरू की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शुरुआत में इस व्यवस्था को सख्ती से लागू नहीं किया जाएगा।फिलहाल इसका उद्देश्य पर्यटकों को पंजीकरण की प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें जागरूक करना है। आगामी वर्ष से इस व्यवस्था को पीक सीजन और अवकाशों के दौरान सख्ती से लागू किया जाएगा। योजना के अंतर्गत मसूरी की पर्यटक धारण क्षमता का वैज्ञानिक ढंग से आकलन किया जा रहा है। साथ ही रियल टाइम डाटा अपडेट की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे किसी भी समय मसूरी में मौजूद पर्यटकों की संख्या स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सकेगी।
 
पर्यटन विभाग होटल, होम स्टे, धर्मशालाओं और अन्य ठहराव स्थलों के सहयोग से इस योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। मसूरी होटल एसोसिएशन को पंजीकरण लिंक मुहैया कराया गया है, ताकि वे अपने होटल में आने वाले और ऑनलाइन बुकिंग करने वाले पर्यटकों का विवरण दर्ज कर सकें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dehradun/Mussoorie News online registration mandatory from August 1 tourists coming to Mussoorie Uttarakhand government Uttarakhand government has made online registration mandatory for tourists coming to Mussoorie from August 1 uttarakhand news उत्तराखंड सरकार उत्तराखण्ड न्यूज एक अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण किया अनिवार्य देहरादून/मसूरी न्यूज मसूरी आने वाले पर्यटक

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More