पीआरडी जवानों से कुत्ता घुमाने और बर्तन मंजवाने के आरोपों पर सरकार ने बैठाई जांच   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। पीआरडी जवानों से कुत्ता घुमाने और बर्तन मंजवाने के आरोपों पर सरकार ने जांच बैठा दी है। युवा कल्याण निदेशालय ने देहरादून के जिला युवा कल्याण अधिकारी को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

बताते चलें कि सोमवार को प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के मौके पर पीआरडी के कुछ जवानों ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि पीआरडी जवानों से अधिकारी 24- 24 घंटे काम कराते हैं। अधिकारी घर पर बर्तन मंजवाने के साथ ही कुत्ता घुमाने और घर के निजी काम भी कराते हैं। पीआरडी के कुछ जवान इस संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से भी मिलना चाहते थे लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। हालांकि बाद में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। जवानों की इस शिकायत को अब सरकार ने गंभीरता से लिया है। सरकार की ओर से जवानों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। युवा कल्याण विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर ने बताया कि कुछ जवानों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून के जिला युवा कल्याण अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

निदेशक युवा कल्याण ने बताया कि जिन जवानों की ओर से कुत्ता घुमाने व अन्य शिकायतें की हैं उनमें से एक परिवहन विभाग में जबकि एक मंडी परिषद में तैनात है। उन्होंने कहा कि उनसे उन अधिकारियों के नाम पूछे जाएंगे जो जवानों के साथ ऐसा कर रहे हैं। निदेशक ने कहा कि इसके साथ ही जवानों की ओर से स्थापना दिवस के दिन की गई अभद्रता की भी जांच होगी। क्योंकि जवानों की ओर से इस संदर्भ में पहले कोई शिकायत नहीं की गई। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Government sets up investigation on allegations of PRD jawans walking dogs and cleaning utensils Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More