घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने के मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार।  जिला प्रशासन ने विकास खंड लक्सर की ग्राम पंचायत अकौढ़ा खुर्द में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने के मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप को तत्काल निलंबित कर दिया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया कि राज्य वित्त आयोग के अनुदान से बनी सीसी सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि सड़क किनारे बनी नाली बिना लेवलिंग और उचित योजना के सीधे सीसी मार्ग के ऊपर बनाई गई, जिससे पानी और कीचड़ भरने की समस्या उत्पन्न हुई। निर्माण के दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता और अन्य पंचायत अधिकारियों ने निरीक्षण नहीं किया, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हुई।शिकायतकर्ता सुमित कुमार ने आरोप लगाया कि जांच को प्रभावित करने केलिए उसी खराब सड़क पर नई सीसी लेयर डाल दी गई है।इस पर सहायक विकास अधिकारी (पं.)लक्सर ने मौके का निरीक्षण कर शिकायत को सही पाया और बताया कि यह कार्रवाई जांच में छेड़छाड़ की कोशिश है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

 

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप पंचायत स्तर तक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case of using substandard construction material Gram Panchayat Vikas Adhikari suspended with immediate effect Gram Panchayat Vikas Adhikari suspended with immediate effect for using substandard construction material haridwar news Suspension news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल का मामला निलंबन न्यूज हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार (आज) हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण सभागार में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के समग्र विकास,आधारभूत ढांचे को मजबूत करने,जनहितकारी योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और युवाओं के हितों से जुड़े 13 प्रस्तावों को […]

Read More