गौचर में राज्यस्तरीय कृषि मेले का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड ने शिरकत कर सुनी समस्याएं

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
गौचर। यहां राज्यस्तरीय कृषि मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की और कई घंटे तक किसानों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा नवाचारों को नजदीक से देखा।
 
मेले में पहाड़ी उत्पादों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं,जहां स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित अनाज, फल, सब्जियां और प्रसंस्कृत उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।इसके साथ ही खेती-किसानी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया है, जिससे किसानों को नई विधियों की जानकारी मिल सके।
 
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पारंपरिक चक्की चलाकर स्थानीय उत्पादों के महत्व को रेखांकित किया और दूध बिलोकर ग्रामीण जीवन की झलक भी प्रस्तुत की। इससे किसानों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने कोमिला। 
 
मेले के मैदान में पहाड़ की सीढ़ीनुमा खेती का जीवंत मॉडल प्रस्तुत किया गया है।साथ ही बागवानी, कीवी उत्पादन, ट्राउट मछलीपालन और बदरी गाय जैसे पहाड़ी पशुपालन के मॉडल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन मॉडलों के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि और पशुपालन की संभावनाओं को दर्शाया गया है।
 
यह राज्य स्तरीय कृषि मेला किसानों को आधुनिक तकनीक, पारंपरिक ज्ञान और सरकारी योजनाओं से जोड़नेका एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gauchar News listened to the problems of the farmers State-level Agricultural Fair The state-level agricultural fair in Gauchar was grandly inaugurated They listened to the farmers' problems Union Agriculture Minister and Chief Minister of Uttarakhand present uttarakhand news with the Union Agriculture Minister and the Chief Minister of Uttarakhand in attendance उत्तराखण्ड न्यूज किसानों के बीच रहकर सुनी उनकी समस्याएं केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड रहे मौजूद गौचर न्यूज राज्यस्तरीय कृषि मेला

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More